पाकिस्तान से लगी सीमा के नदी और पानी भरे इलाकों की निगरानी में आने वाली समस्या को दूर करने के लिए बीएसएफ ने वहां ‘लेजर दीवार’ बनाने का काम शुरू कर दिया है।
पानी भरे होने के कारण इन इलाकों में बाड़ नहीं लगाए जा सकते। पाकिस्तान के साथ लगने वाली 3323 किमी की सीमा पर निगरानी रखने वाली बीएसएफ ने वैसे इलाकों की निगरानी की अपनी तकनीकी विकसित की है, जहां बाड़ नहीं लगाए जा सकते।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ‘फरहीन लेजर वॉल’ नामक इस तकनीक को बसंतार, बेन नाला, करोल कृष्णा और पालोआ नाला नदी के इलाकों में स्थापित किया जा चुका है।