भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल के मतदाताओं के आम आदमी पार्टी (आप) के प्रति उमड़े प्रेम से सकते में है। पार्टी को डर लग रही है कि कहीं उनकी नाराजगी दिल्ली की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश और बिहार न पहुंच जाए। पूर्वांचल के मतदाता अपने समुदाय के लोगों को कम उम्मीदवार बनाए जाने से बेहद नाराज थे।
आप ने पूर्वांचल के लोगों को थोक में टिकट दिए थे, जिससे इन समुदाय ने खुलकर आप का साथ दिया। बिहार में इसी साल जबकि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी इन दोनों ही राज्यों में अभी से चुनावी तैयारियों में जुट गई है।
पूर्वांचल के मतदाताओं को मनाने के लिए पार्टी जल्द ही इन क्षेत्रों से जुड़े नेताओं को मोर्चे पर लगाएगी। कहा जा रहा है कि पार्टी अब मनोज तिवारी सहित बिहार उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के सांसदों की मदद लेगी।