फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की फोटो वाली टी शर्ट पहनेंगे कार्यकर्ता

Tue, 16 Jul 2013 01:04 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के ब्रांड बन चुके नरेंद्र मोदी को पार्टी घर-घर पहुंचाने में जुट गई है। इसके लिए तय किया गया है कि भाजयुमो के कार्यकर्ता मोदी की फोटोयुक्त टी शर्ट पहनेंगे।
विज्ञापन


भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के अनुसार इस बार एक करोड़ युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए फेसबुक, ट्वीटर समेत सभी सोशल मीडिया की मदद ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजयुमो का सदस्यता अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला अभियान 15 जुलाई व दूसरा चरण चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन यानी 23 जुलाई से शुरू होगा। ऑनलाइन मेंबर भी बनाया जाएगा। ऐसे सदस्यों को युवा मित्र कहा जाएगा।
विज्ञापन


भाजयुमो ने कहा है कि सबसे पहले ऑनलाइन सदस्य बनने वाले 500 युवा मित्रों को मोदी से मिलाया जाएगा। युवाओं से ऑनलाइन सुझाव भी मांगे गए हैं। सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले 20 युवाओं को भी मोदी से मिलाया जाएगा।

भाजयुमो नेता दिनेश प्रताप सिंह के अनुसार संगठन ने टीशर्ट का डिजाइन तैयार किया है। इसमें मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिह व भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की तसवीर छपी होगी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इसमें अटल बिहारी वाजपेयी व लालकृष्ण आडवाणी के फोटो नहीं होंगे। संगठन के होर्डिंग, बैनर व पोस्टर में भी मोदी ही होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें