बिहार की हार से निराश बीजेपी खेमे को उपचुनाव परिणाम से कुछ राहत भरी खबर आ रही है। मणिपुर में बीजेपी खाता खोलने में कामयाबी हुई है। मणिपुर उपचुनाव में बीजेपी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। असम चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए ये परिणाम कुछ सकारात्मक संदेश दे सकते हैं।
कई सालों से बीजेपी पूर्वोत्तर में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है लेकिन बहुत कामयाबी नहीं मिल पा रही है। दो सीटें जीतने से पूर्वोत्तर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को नैतिक बल मिलेगा और इससे असम चुनाव में भी पार्टी नए उत्साह के साथ मैदान में उतर पाएगी। मिजोरम में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी आइजोल नॉर्थ-3 सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई है।