फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'AAP के 309 झूठों का खुलासा करेगी भाजपा'

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली की जनता और राजधानी के व्यापारियों को भी गुमराह करने का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि ‘आप’ मीडिया में गलत बयानबाजी कर झूठा प्रचार कर रही है। गलत आंकड़े बताकर झूठे दावे कर रही हैं। पार्टी के गलत बयानबाजी का खुलासा करने के लिए भाजपा ने आरटीआई को आधार बनाया है।
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आम आदमी पार्टी झूठ का पुलिंदा है। जल्द ही ‘आप’ के 309 झूठों का भाजपा खुलासा करेगी।

मीडिया के सामने आरटीआई का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यह कह रहे हैं कि उनके 49 दिनों की सरकार में व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर वैट छापे नहीं मारे गए।
विज्ञापन


जबकि सच्चाई यह है कि 5 जनवरी से 14 के बीच 151 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। इतना ही नहीं जब यह स्पष्ट हो गया कि केजरीवाल सरकार के दिन गिने चुने ही बचे है तो 1 फरवरी से 14 फरवरी तक दिल्ली में 100 स्थानों पर छापेमारी की गई। यानी दस व्यापारिक संगठनों पर रोजाना छापेमारी की गई। उपाध्याय ने केजरीवाल का वैट रेवेन्यू को लेकर दावे को भी झूठा बताया।
विज्ञापन

'आप' के सारे वादे झूठे

आरटीआई का हवाला देते हुए बताया कि केजरी सरकार के कार्यकाल के दौरान 5666 करोड़ रुपये का वैट एकत्र करने का दावा भी झूठा है। वैट विभाग के आरटीआई के जवाब से यह साफ है कि उनके शासन में 2033 करोड़ रुपये का ही रेवेन्यू प्राप्त हुआ था।

केजरीवाल वैट प्रणाली को लेकर भी झूठे आश्वासन दे रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि 2016 में वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) खत्म हो जाएगा और इसके जगह पर गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू हो जाएगा।

उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश करते हैं। उनके द्वारा दिए गए ज्यादातर आंकड़े झूठ की बुनियाद पर होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें