फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी के नाम पर बिहार में लड़ा जाएगा चुनाव'

Thu, 29 Jan 2015 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने साफ-साफ कहा कि बिहार में राजग का स्थानीय नेतृत्व उन्हें स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के नाम पर ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि राजग में सीटों का तालमेल कोई मुद्दा नहीं है। हमारी प्राथमिकता राजग के नेतृत्व में सरकार बनाना है।

उल्लेखनीय है कि अमित शाह पिछले दिनों बिहार आए थे और इशारों-इशारों में यहां तक कह गए कि बिहार का विकास नीतीश और सुशील की जोड़ी के कारण हुआ था।

पासवान का यह बयान उसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है। वैसे मुख्यमंत्री के सवाल पर पासवान ने कहा कि नरेंद्र मोदी जिसे चाहेंगे, मुख्यमंत्री वही बनेगा।

बुधवार को प्रदेश कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जीतनराम मांझी अपनी जाति के नेता बनना चाहते हैं, इसलिए उन्हें जातीय सम्मेलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बिहार में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। राज्यपाल का रिपोर्ट मांगना सरकार के लिए शर्मनाक है। राज्य में औसतन प्रतिदिन 26 हत्याएं हो रही हैं। जदयू की आपसी कलह की स्थिति यह है कि सरकार किसी भी समय गिर सकती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें