बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस नई टीम में 11 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव बनाए गए हैं। वरुण गांधी और रामेश्वर चौरसिया को शाह की टीम में जगह नहीं दी गई है।
पहले वरुण गांधी महासचिव थे। वरुण गांधी पश्चिम बंगाल के प्रभारी भी थे। वरुण गांधी को बीजेपी के तेज-तर्रार नेता के तौर पर जाना जाता है और ऐसी संभावना थी कि उन्हें अमित शाह की टीम में कुछ अहम पद दिया जा सकता है।
अमित शाह ने महासचिवों की टीम में ज्यादातर नये और अपेक्षाकृत युवा चेहरों को जगह दी। संघ से पार्टी में आए राम माधव को भी महासचिव बनाया गया है जबकि राम लाल को पहले की तरह संगठन महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। रामलाल राजनाथ की टीम में भी यही जिम्मेदारी निभा रहे थे।
किसे मिली एंट्री?
अमित शाह की टीम में बी दत्तात्रेय, बीएस येदुरप्पा, सतपाल मलिक, मुख्तार अब्बास नकवी, पुरुषोत्तम रुपाला, प्रभात झा, रघुवर दास, किरण माहेश्वरी, रेणु देवी, विनय सहस्त्रबुद्धे और दिनेश शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जिन आठ लोगों को महासचिव बनाया गया है उनमें जेपी नड्डा, राजीव प्रताप रूडी, मुरलीधर राव, राम माधव, सरोज पांडेय, भूपेंद्र यादव, आर एस कटारिया और रामलाल शामिल हैं।
पार्टी के प्रवक्ता की जिम्मेदारी शाहनवाज हुसैन, सुधांशु त्रिवदी, मीनाक्षी लेखी, संबित पात्रा, एमजे अकबर और नलिन कोहली, बीएस शास्त्री, जीवीएलएन राव, अनिल बालूनी और एल कुमारमंगलम को दी गई है।
अनुराग ठाकुर बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष के तौर पर काम करते रहेंगे जबकि विजया राहतकर को महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष बनाया गया है। अब्दुल राशिद अंसारी को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
ये रही अमित शाह की पूरी टीम
उपाध्यक्षः
1-बंडारू दत्तात्रेय, तेलंगाना
2-बीएस येदुरप्पा, कर्नाटक
3-सत्यपाल मलिक, उत्तर-प्रदेश
4-मुख्तार अब्बास नकवी, उत्तर-प्रदेश
5-पुरुसोत्तम रुपाला, गुजरात
6-प्रभात झा, मध्य-प्रदेश
7-रघुवर दास, झारखंड
8-किरन महेश्वरी, राजस्थान
9-विनय सहस्रबुद्धे, महाराष्ट्र
10-रेनु देवी, बिहार
11-दिनेश शर्मा, उत्तर-प्रदेश
महासचिवः
1-जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश
2-राजीव प्रताप रूडी, बिहार
3-मुरलीधर राव, तेलंगाना
4-राममाधव, आंध्रप्रदेश
5-सरोज पांडे, छत्तीसगढ़
6-भूपेंद्र यादव, राजस्थान
7-प्रो. रामशंकर कथेरिया, उत्तर-प्रदेश
8-रामलाल, दिल्ली
संयुक्त महासचिव और सचिव
संयुक्त महासचिवः
1-वी सतीश, कर्नाटक
2-सौदान सिंह, छत्तीसगढ़
3-शिव प्रकाश, उत्तर-प्रदेश
4-बीएल संतोष, कर्नाटक
सचिवः
1-श्याम जाजू, महाराष्ट्र
2-अनिल जैन, दिल्ली
3-एच राजा, तमिलनाडु
4-रोमेन डेका, असम
5-सुधा यादव, हरियाणा
6-पूनम महाजन, महाराष्ट्र
7-रामविचार नेतम, छत्तीसगढ़
8-अरुण सिंह, उत्तर-प्रदेश
9-सिद्धार्थनाथ सिंह, उत्तर-प्रदेश
10-सरदार आरपी सिंह, दिल्ली
11-श्रीकांत शर्मा, उत्तर-प्रदेश
12-ज्योति ध्रुवे, मध्य-प्रदेश
13-तरुण चुग, पंजाब
14-रजनीश कुमार, बिहार
10 प्रवक्ता
1-शहनवाज हुसैन, बिहार
2-सुधांशु त्रिवेदी, उत्तर-प्रदेश
3-मीनाक्षी लेखी, दिल्ली
4-एमजे अकबर, दिल्ली
5-विजय सोनकर, उत्तर-प्रदेश
6-ललिता कुमार मंगलम, तमिलनाडु
7-नलिन कोहली, दिल्ली
8-संबित पात्रा, उड़ीसा
9-अनिल बलूनी, उत्तराखंड
10-जीवीएल नरसिंह राव, आंध्र-प्रदेश
क्या बोली नई टीम
अमित शाह की टीम में महासचिव बनाए गए जेपी नड्डा ने कहा कि यह एकदम युवा टीम है और 60 फीसदी टीम की उम्र 50 से कम है। उन्होंने कहा कि सभी नए पदाधिकारी अपने-अपने राज्यों में संगठन के लिए काम कर चुके हैं और इसलिए उन्हें अनुभव भी है।
नड्डा ने कहा कि इस नई और ऊर्जावान टीम के जरिये मोदी के मिशन को पूरा किया जाएगा। जेपी नड्डा ने कहा शाह की इस नई टीम में सभी राज्यों और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
बीजेपी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अमित शाह ने अपनी नई टीम में अनुभव और ऊर्जा का अच्छा समावेश किया है और हम पूरे उत्साह के साथ काम करेंगे।