फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के भाषण ने किया सिंगापुर के नेताओं को हैरान

Sun, 17 Aug 2014 08:36 AM IST
एजेंसी/सिंगापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के देशभर में सौ स्मार्ट शहर बनाने का वादे को अमल में लाए जाने पर काम शुरू हो गया है। इस कड़ी में भारत में दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर के साथ ही एक ‘लिटिल सिंगापुर’ बसाने की योजना है। संभावना जताई जा रही है कि सिंगापुर इसे विकसित करने में सहयोग दे सकता है। क्योंकि सिंगापुर के दौरे पर शुक्रवार रात को पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां के शीर्ष नेताओं से सहयोग मांगा है। उन्होंने इस संबंध में सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियेन लूंग से बैठक के दौरान बात भी की है।
विज्ञापन


सुषमा ने बैठकों के दौरान मंत्रियों को अपनी सरकार के सौ स्मार्ट सिटी बनाने की योजना के बारे में विस्तार से बातचीत की। स्वराज ने वहां के प्रधानमंत्री के अलावा सिंगापुर के विदेश मंत्री के षणमुगम और पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक तांग से भी इस बारे में चर्चा की।

अधिकारियों के मुताबिक, सिंगापुर ने शहरों के कायाकल्प और जल प्रबंधन जैसे अपनी विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में सहयोग की इच्छा जताई है। मालूम हो कि नई सरकार ने देशभर में सौ स्मार्ट शहर बनाने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना के लिए 7060 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। ताकि बड़े शहरों का बोझ कम किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन

व्यापारिक रिश्ते और मजबूत बनाएंगे दोनों देश

निवेश और व्यापार के जरिये भारत और सिंगापुर अपने व्यापारिक रिश्तों का और मजबूत बनाएंगे। शनिवार को दिल्ली-मुंबई और चेन्नई-बंगलूरू औद्योगिक कॉरिडोर के साथ-साथ पूर्वोत्तर क्षेत्रों से संपर्क बढ़ाने में सिंगापुर से निवेश पर जोर दिया गया। पिछले एक दशक में दोनों देशों के बीच व्यापार व्यापार और निवेश 4.2 अरब डॉलर से बढ़कर 19.4 अरब डॉलर तक जा पहुंचा है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने सिंगापुर के समकक्ष से द्विपक्षीय रिश्तों के बारे में खास तौर पर बुनियादी ढांचे के विकास में निवेश के बारे में व्यापक चर्चा की। इस दौरान दोनों में हवाई, समुद्री संपर्क बढ़ाने और तटीय विकास में तेजी लाने के बारे में भी चर्चा की गई। दोनों ने जल्द से जल्द पीएम नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के पीएम ली सिएन लूंग के बीच द्विपक्षीय बैठक पर काम करने पर भी सहमति जताई। सिंगापुर आसियान में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार तो है ही साथ ही पिछले साल वह भारत में सबसे बड़ा विदेशी निवेशक भी रहा है।

मोदी के भाषण पर सिंगापुर के नेताओं को हैरानी
प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए बिना लिखा हुआ धाराप्रवाह भाषण देने पर सिंगापुर के नेताओं में रुचि तो जगाई ही है, साथ ही उन्होंने इस बात पर हैरानी भी जताई है कि कैसे मोदी ने बिना रुके अलिखित भाषण दिया। रविवार को सिंगापुर की राष्ट्रीय दिवस रैली में खुद पीएम लूंग भी तीन भाषाओं में लोगों को संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें