फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मंत्री बोले, 'अच्छे दिन का वादा नहीं किया'

विज्ञापन
विज्ञापन
काला धन लाकर लोगों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपये जमा करने के नारे को जुमला बताने वाली भाजपा ने अब अपने बहुचर्चित चुनावी नारे अच्छे दिन आएंगे से भी कन्नी काट ली है। प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बचाव करते हुए केंद्रीय इस्पात और खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा ने कभी भी अच्छे दिन आएंगे का नारा नहीं दिया।
विज्ञापन


तोमर ने कहा कि भाजपा ने कभी नहीं कहा कि अच्छे दिन आएंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर अच्छे दिन आएंगे और राहुल नानी के घर जाएंगे नारा खूब उछला था। लोगों ने यह नारा भाजपा के मुंह में डाल दिया।

हालांकि हमने ऐसे नारों के जरिए लोगों की भावनाओं को सहज स्वीकार किया। कांग्रेस पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि देश के अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे, उनको सलाह है कि यदि वे सकारात्मक ढंग से चीजों को देखें तो महसूस करेंगे कि अच्छे दिन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने अच्छे दिन आने के नारे लगवाए थे

उन्होंने कहा कि हालांकि लोगों ने पहले ही फैसला कर लिया है कि कांग्रेस के अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे। इसलिए राहुल और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे।

उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि देश के अच्छे दिन नहीं आ रहे हैं, उन्हें मेरी सलाह है कि अगर वे सकारात्मकता का चश्मा लगाएंगे तो उन्हें अच्छे दिन आते नजर आएंगे।

तोमर भले ही इसे नकार रहे हों, लेकिन सच्चाई इससे अलग है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार में बीजेपी के नेता जमकर इस नारे का इस्तेमाल करते थे। यही नहीं, चुनावी नतीजे आने के तुरंत बाद गुजरात में पहली सभा को संबोधित करते हुए खुद मोदी ने अच्छे दिन आने के नारे लगवाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें