फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों में आतंकवाद और लव जेहाद की शिक्षा:साक्षी महाराज

Sun, 14 Sep 2014 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने विवादित बयान देकर नया विवाद शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसों में आतंकवाद और लव जेहाद की शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन


हम चाहते हैं कि मदरसों से इस्लामीकरण, लव जेहाद की बात न हो। उन्हें आधुनिक शिक्षा दी जाए ताकि मुसलमानों का भी भला हो।

उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने नादेमऊ में आयोजित जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि मदरसों में राष्ट्रीयता की शिक्षा नहीं दी जाती है।

उन्होंने सवाल किया, "क्या एक भी मदरसा ऐसा है जहां 15 अगस्त या 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाता हो? राष्ट्रीय गान या राष्ट्रीय गीत गाया जाता हो? मदरसों में तो हरे झंडे लहराए जाते हैं।"
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने मदरसों को सरकारी सहायता दिए जाने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, "हिंदुओं के स्कूलों को सरकारी सहायता नहीं मिलती। जबकि राष्ट्रीयता से सरोकार नहीं रखने वाले मदरसों को सरकारी सहायता दी जाती है।"

आखिर क्या बोले बीजेपी सांसद?

लव जेहाद के लिए रेट तय
भाजपा सांसद ने कहा कि लव जेहाद के नाम पर भारतवर्ष के इस्लामीकरण का सोचा-समझा षड्यंत्र है। अरब देशों से अलग-अलग धर्म की लड़कियों को बहकाने के लिए अलग-अलग रेट तक तय कर रखे हैं। मदरसों में यही पढ़ाया जाता है कि यदि आप इस धर्म की लड़की को प्रेम जाल में फंसाएंगे तो हम आपको इतने लाख रुपये देंगे।

मुलायम को पाकिस्तान चले जाने की दी सलाह
साक्षी महाराज ने कहा कि मुलायम सिंह को हिंदुस्तान छोड़कर पाकिस्तान चला जाना चाहिए। उन्हें हिंदुस्तान के हिंदू दुश्मन दिखाई देते हैं। मुसलमान और पाकिस्तान में छोटा भाई दिखता है। नेताजी को यही सलाह देना चाहूंगा कि अपने भाई के पास पाकिस्तान चले जाएं।

फारुख अब्दुल्ला पर भी साधा निशाना
पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री फारुख अब्दुल्ला द्वारा दिए गए बयान (जो मोदी को वोट देगा, वह समुद्र में डूब जाए) पर भाजपा सांससद ने कहा कि भगवान ने जम्मू-कश्मीर को ही समुद्र बना दिया। लेकिन वही मोदी जिनका विरोध फारुख अब्दुल्ला कर रहे थे, पूरी ताकत से मुसलमानों को बचाने में लगे हैं। सेना पर पत्थर फेंकने वाले जम्मू कश्मीर के मुसलमानों के लिए हमारे जवान जमीन पर लेट गए। उन्होंने रास्ता बना दिया। कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों को राष्ट्रीय होना चाहिए।

गांधीजी पर भी कसे तंज
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने महात्मा गांधी पर भी तंज कसे। उन्होंने कहा कि आजादी किसी एक की बपौती नहीं। यह लहू के भाव मिली थी। आजादी साबरमती के संत ने नहीं, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, अवंतीबाई जैसी वीरांगनाओं ने अपने बलिदान से दिलाई है। साक्षी महाराज ने यह बात वीरांगना आवंतीबाई जयंती समारोह के दौरान कही।
विज्ञापन

साक्षी के बयान पर उलेमा ने जताया ऐतराज

उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के मदरसों में आतंकवाद की शिक्षा दिए जाने वाले बयान पर दारुल उलूम समेत देवबंदी उलेमा ने कड़ा ऐतराज जताया है।

उलेमा ने कहा कि यह भगवा दहशतगर्दी को छुपाने की साजिश है। साक्षी महाराज फिरकापरस्ती फैलाकर संविधान को तोड़ने का काम कर रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि मदरसे और उलेमा आजादी से लेकर आज तक मुल्क की खिदमत कर रहे हैं। इनमें आतंकवाद नहीं बल्कि देश प्रेम की शिक्षा दी जाती है।

मदरसों से शिक्षा हासिल करने वाले छात्र अमन पसंद हैं। मदरसों के 150 साल के इतिहास में एक भी ग्रेजुएट छात्र कभी देशद्रोही गतिविधियों में शामिल पाया गया।

बनारसी ने कहा कि भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी पूर्व में कह चुके हैं कि हिंदुस्तान के मदरसों में कोई दहशतगर्द कार्रवाई नहीं पाई गई। यह बयान संसद में दिया गया था। जो लोग मदरसों पर निशाना साध रहे हैं वे खुद फिरकापरस्ती फैलाने का काम कर रहे हैं ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती आरिफ कासमी और मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के राष्ट्रीय महासचिव अथर उस्मानी ने कहा कि मदरसे, उलेमा और मुसलमानों ने हमेशा हिंदुस्तान से सच्ची मोहब्बत का सबूत दिया है। लगता है सांसद साक्षी मानसिक संतुलन खो बैठे हैं जो वे इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें