फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के इस विज्ञापन से भाजपा नाराज

Tue, 19 Aug 2014 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल में भाजपा के पदाधिकारियों ने नौकरी के लिए छपे एक विज्ञापन पर आपत्ति दर्ज की है। इस विज्ञापन में सिर्फ ईसाई और मुस्लिम उम्मीदवारों से आवेदन के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश इकाई के समन्वयक बी गोपालकृष्णन ने सोमवार को कहा कि हिंदुओं को नौकरी के लिए आवेदन करने से रोकना उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में मलयालम दैनिक में छपे इस विज्ञापन में शहर के सुपरमार्केट में नौकरी के लिए सिर्फ दो समुदाय के लोगों से आवेदन मांगा गया था।

यह विज्ञापन संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। गोपालकृष्णन ने बताया कि विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने इसे वापस लेने के लिए प्रोपराइटर से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर विज्ञापन वापस नहीं लिया तो 22 अगस्त को इसके विरोध में प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें