फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की सीख पर बीजेपी ने पूछा, 1984 में क्या किया था?

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार आमिर खान के बयान के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। @Office of RG ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में उन्होंने कहा है कि सरकार पर सवाल उठाने वालों की ब्राडिंग करने के बजाय उनसे बातचीत की जानी चाहिए।
विज्ञापन


राहुल ने कहा, "केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी पर जो भी सवाल उठा रहे हैं, उन्हें देशद्रोही, राष्ट्र विरोधी या 'प्रायोजित' कहने के बजाय सरकार को उन तक जाना चाहिए और ये जानना चाहिए कि उन्हें क्या परेशान कर रहा है? समस्याओं का हल करने का यही तरीका हो सकता है।"

राहुल ने कहा कि डराकर, धमकाकर या गालीगलौज कर समस्या हल नहीं की जा सकती। हालांकि भाजपा राहुल गांधी के सुझाव पर बिफर गई और पूछा कि 1984 में कांग्रेस ने क्या लोगों को बुलाकर उनसे बात की थी।
विज्ञापन


असहिष्णुता का मुद्दा उठाने के बाद आमिर खान के खिलाफ दिल्ली के अशोक नगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शाहनवाज ने राहुल को दिया तीखा जवाब

आमिर के बयान से नाराज भाजपा ने राहुल के सुझाव पर कहा है कि जिस पार्टी पर दंगों के दाग हैं, वो देश सहिष्‍णुता का पाठ न पढ़ाए। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, ''आमिर खान डर नहीं रहे हैं, डरा रहे हैं। राहुल गांधी के बयान से दिखता है मुल्क को बदनाम करने के लिए ये षडयंत्र किया जा रहा है।

शाहनवाज ने सवालिया लहजे में आमिर के बयान पर कहा," देश के छोड़कर कहां जाइएगा, जहां जाइएगा इनटालरेंस पाइएगा।"

उल्लेखनीय है कि सोमवार को इं‌डियन एक्सप्रेस के विशेष कार्यक्रम में आमिर खान ने कहा था कि अस‌हिष्‍णुता के मसले पर उन्हें कई मौके पर चेताया जा चुका है। उन्होंने कहा,''मेरी पत्नी किरण राव तो इस कदर डर गई थीं कि उन्होंने मुझे देश छोड़ने तक की सलाह दे दी थी।'' आमिर से पहले शाहरुख खान भी मुल्क में बढ़ रही असहिष्‍णुता का मुद्दा उठा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें