तीन देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष विमान एयर इंडिया वन के इंजन में खराबी आ गई, जिस वजह से एयर इंडिया के एक और विमान से ही प्रधानमंत्री कनाडा के लिए रवाना हुए।
पीएम दिल्ली से बर्लिन एयर इंडिया वन बोइंग 747-400 के विमान से गए थे। यह विमान पेरिस, तुलूज और हनोवर तक के सफर में तो ठीकठाक रहा, मगर बाद में इसके इंजन में कुछ गड़बड़ी आ गई, जिस वजह से इसे बर्लिन में ही रोकना पड़ा।
इसके बाद पीएम के आगे के दौरे के लिए एयर इंडिया के ही मुंबई में हर वक्त तैयार रहने वाले एक और जंबो विमान को जर्मनी भेजा गया।