इस बार की गणतंत्र दिवस परेड कुछ खास होगी। हो भी क्यों नहीं आखिर यह प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की जहां पहली परेड होगी वहीं बराक ओबामा के रूप में पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होगा। यही वजह है रेल मंत्रालय ने इस बार की गणतंत्र दिवस परेड में मोदी के विजन की छाप छोड़ने का निर्णय लिया है।
परेड में रेल मंत्रालय खुद के गुणगान वाली कोई झांकी नहीं उतारेगा। मंत्रालय ने मोदी के सपने को इस बार की झांकी के रूप में उतारने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री ने भारतीय रेल के लिए देखे गए सपने में बुलेट और हाई स्पीड ट्रेन, अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन और पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की समान भागीदारी को शामिल किया है। रेलवे बराक ओबामा को परेड में मोदी के इसी सपने का दीदार कराएगा।