फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबलियों ने लगाया पत्नियों पर दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में इस बार चुनाव के अखाड़े में मिसेज बाहुबली ने खूब दांव लगाया है। बाहुबली खुद कम ही चुनाव लड़ रहे हैं। इसके पीछे उनकी कानूनी बाध्यता बड़ा कारण है। अपराधियों को चुनाव से दूर रखने की यह पहल सफल
विज्ञापन


लोजपा से रमा सिंह और राजद से पप्पू यादव को अगर छोड़ दें तो कोई बड़ा बाहुबली इस बार मैदान में नहीं है। अधिकतर बाहुबलियों ने अपनी पत्नी को ही मैदान में उतारा है। पत्नी के माध्यम से सत्ता पाने का विकल्प मार्ग बिहार में पहले ही तलाश लिया गया था।

पत‌ि के दबदबे पर न‌िर्भर

पंचायत स्तर पर महिला आरक्षण के बाद ‘एमपी’ (मुखिया पति) की भूमिका से इसे निचले स्तर पर परखा जा चुका है। वोटर को भी मालूम है कि मिसेज बाहुबली की जीत एक प्रकार से उनके पति के दबदबे पर ही निर्भर है। इन्हें टिकट देने में भी कोई पार्टी पीछे नहीं है।

भाजपा हो या कांग्रेस, फिर राजद या जदयू, सब ने दिल खोलकर इन्हें टिकट दिया है। राजद ने सबसे अधिक दो सीटों पर मिसेज बाहुबली को मौका दिया है। सिवान से मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना और खगड़िया से रणवीर यादव की पहली पत्नी कृष्णा यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

पप्पू यादव और सूरजाभान की पत्नी मैदान में

रणवीर यादव की दूसरी पत्नी पहले से ही जदयू की टिकट पर जीत कर विधायक हैं। कांग्रेस ने बाहुबली पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन को सुपौल से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं लोजपा ने बाहुबली सूरजभान की पत्नी बीणा देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने शिवहर से रमा देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। रमा देवी बाहुबली स्व बृजबिहारी की पत्नी हैं। बृजबिहारी की हत्या के बाद रमा देवी उनकी राजनीतिक उत्तराधिकारी बनी हैं। बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद भी मिसेज बाहुबली के रूप में मैदान में हैं।
विज्ञापन

कई म‌िसेज बाहुबली मैदान में

उन्होंने हाल में ही कांग्रेस से सपा की सदस्यता ग्रहण की हैं, लेकिन सपा ने इन्हें अब तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। जदयू की भी पूरी सूची अभी नहीं आई है, लेकिन प्रस्तावित सूची के अनुसार पार्टी वैशाली से अनु सिंह (शुक्ला) को अपना उम्मीदवार बना सकती है।

अनु बाहुबली मुन्ना शुक्ला की पत्नी हैं। इसके अलावा भी कई और ऐसे चेहरे मैदान में हैं, जिन्हें लोग मिसेज बाहुबली के रूप में ही पहचानते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें