पठानकोट हमले मामले में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को कांग्रेस की ओर से देश को अपमानित करने से बाज आने की दी गई नसीहत पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि बीते 10 सालों में दोनों हाथों से लूट कर देश को दुनिया में बदनाम कराने वाली कांग्रेस को पीएम मोदी और मोदी सरकार की सफलता पच नहीं रही है।
पार्टी ने यह भी कहा कि नेशनल हेराल्ड से संबंधित 5000 करोड़ के फ्रॉड में जमानत पर चल रही कांग्रेस मोदी सरकार को नसीहत देना बंद करे।
गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पठानकोट आतंकी हमला मामले में बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि पीएम मोदी को अब देश को बार-बार अपमानित करने से बचना चाहिए।