नाबालिग से रेप मामले में जेल में बंद आसाराम इतना डरे हुए हैं कि अब सामान्य जांचों से भी कतराने लगे हैं।
आसाराम की तबीयत खराब होने के चलते जब उन्हें सोमवार को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया तो उन्होंने ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट कराने से भी इंकार कर दिया।
आसाराम को डर था कि कहीं पुलिस उनका नार्को टेस्ट तो नहीं कर रही है।
नार्को टेस्ट से क्यों डर रहे आसाराम
डॉक्टरों ने आसाराम के चार ब्लड टेस्ट करवाने के लिए कहा था। लेकिन जब अस्पताल में एमआरआई और ईसीजी टेस्ट के बाद उनका ब्ल्ड सैंपल लेने की कोशिश की गई तो आसाराम ने मना कर दिया।
उन्होंने अस्पताल स्टाफ से पूछा कि क्या उनका नार्को टेस्ट कराया जाएगा। आसाराम ने लिखित में दिया है कि वह ब्लड और यूरिन टेस्ट नहीं कराना चाहते हैं।
आसाराम से उठा भरोसा, वापस मांगी जमीन
टेस्ट के आधार पर मेडिकल बोर्ड जिला और सेशन कोर्ट को रिपोर्ट भेजनी थी कि आसाराम को जेल में सेहत को ध्यान में रखकर खाना दिया जाए या नहीं।
इसके बाद ही बुधवार को पीड़िता के पिता ने आसाराम का नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग किए जाने की मांग की थी। लेकिन बाद में पिता ने ऐसी किसी मांग से इनकार कर दिया।
आसाराम पर अपने जोधपुर आश्रम पर एक 16 साल की लड़की से रेप का आरोप लगाया गया है। वह न्यायिक हिरासत में हैं।