फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने उपवास तोड़ा, बोले सत्ता के भूखे नहीं

Sat, 06 Apr 2013 05:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने अपना अनशन तोड़ दिया है। दिल्ली में बिजली और पानी के बिलों में इजाफे के खिलाफ 15 दिनों से केजरीवाल उपवास पर थे।
विज्ञापन


दिल्ली के सुंदरनगरी में अनशन तोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'वे सत्ता के भूखे नहीं हैं। कई लोग ये पूछ रहे हैं कि आपको अनशन से क्या हासिल हुआ? क्या इस मुहिम को मिला अपार जनसमर्थन उपलब्धि नहीं है?'

बिजली के दाम आधा करेंगे
केजरीवाल ने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार आती है तो हम बिजली के दाम आधा करेंगे। बिजली मीटर की जांच जाएगी। इसके अलावा बिजली कंपनियों का ऑडिट किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों समस्या है, वहीं 'आप' आशा की किरण है। ऐसे में आशा की किरण कभी खत्म नहीं होनी चाहिए।

बिजली, पानी मुद्दे पर होगा चुनाव
केजरीवाल ने कहा कि उनके उपवास से यह साबित हो गया कि अब दिल्ली विधानसभा चुनाव बिजली और पानी के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। बड़े उद्योगपतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब देश को अंबानी नहीं बल्कि आम लोग चलाएंगे।
विज्ञापन


केजरवील ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अब गली-गली में जाकर बिजली कंपनियों की तरफ से काटे गए कनेक्शन जोड़ेंगे आंदोलन का दस लाख से ज्यादा दिल्लीवासियों ने समर्थन किया है। इससे उपवास का मकसद काफी हद तक पूरा हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें