फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली का वार, 'गांधी परिवार कभी कोई चूक नहीं करता'

विज्ञापन
विज्ञापन
एग्जिट पोल में भाजपा की जीत के अनुमानों के बाद भी अरुण जेटली कांग्रेस और गांधी परिवार पर सियासी हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ कर चुके जेटली ने बुधवार को अपने ब्लॉग में कांग्रेस और गांधी परिवार पर गंभीर कटाक्ष किए।

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने यह मान लिया है कि गांधी परिवार कोई चूक कर ही नहीं सकता।

'कांग्रेस ईमानदारी कभी नहीं स्वीकार'

जेटली के मुताबिक कांग्रेस ईमानदारी से यह कभी नहीं स्वीकार सकती कि पार्टी के अघोषित प्रधानमंत्री उम्मीदवार राहुल गांधी नरेंद्र मोदी के मुकाबले कहीं नहीं ठहरते। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार के इशारों पर चलती है।

पार्टी की मानसिकता में यह बात घर कर गई है कि यह परिवार कभी कोई गलती नहीं कर सकता।

उनके गलत फैसलों पर पर्दा डालने के लिए अक्सर कहा जाता है कि गांधी परिवार को गलत राय दी गई है या नहीं तो कांग्रेसी उस गलती का ठीकरा किसी और के सर फोड़ते हैं।
विज्ञापन

स‌िब्बल और खुर्शीद को अभी भी घमंड

जेतली ने भविष्यवाणी की कि कांग्रेस अपनी गल्तियों को सुधारने की कोई कोशिश नहीं करेगी यह वही गल्तियां हैं जिसकी वजह से 2014 के चुनाव में उसे हार का मुंह देखना पड़ रहा है।

जेटली के मुताबिक कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद और कपिल सिब्बल अभी भी उसी घमंड में बात कर रहे हैं। उन्हें इस बात का आभास नहीं कि इस चुनाव में भारत की जनता ने उन्हें खारिज कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें