फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान ने की अधिकारी से रेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलूरू में आर्मी एविएशन कॉर्प्स में तैनात एक महिला अधिकारी से छेड़छाड़ करने के दोषी एक जवान को सेना की नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। कोर्ट मार्शल के जरिए जवान को दोषी करार दिया गया था।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एक कर्नल की निगरानी में हुई कोर्ट मार्शल की कार्रवाई के बाद आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन के जवान को छह माह के कड़े कारावास की सजा के साथ नौकरी से निकालने का आदेश दिया गया।

यह घटना बंगलूरू में अधिकारियों के यूनिट आवासीय इलाके में घटी। महिला अधिकारी रात 11.45 बजे अपने आवास लौट रही थी तभी जवान ने उन्हें छेड़ा।
विज्ञापन

महिला कैप्टन की इज्जत लूटने की कोशिश

जवान ने स्क्वाड्रन की महिला कैप्टन की इज्जत लूटने की कोशिश की। कोर्ट मार्शल के फैसले के खिलाफ जवान ने सेना प्रमुख के दफ्तर में अपील की लेकिन उसे खारिज कर दिया गया।

अपने स्तर पर कुछ भी गलत करने से इनकार करते हुए जवान ने सैन्य अदालत में भी अपील की, लेकिन वहां से भी उसे राहत नहीं मिली।

पिछले कुछ सालों में जवानों और अधिकारियों के बीच झड़प की कई खबरें आई हैं लेकिन संभवत: यह पहला मौका है जब किसी जवान ने महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड़ की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें