फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भाजपा को मिला एक और नया साथी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा और अपना दल का चुनावी गठबंधन हो गया है। इसके तहत भाजपा ने मिर्जापुर और प्रतापगढ़ सीटें अपना दल को देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


मिर्जापुर से अपना दल नेता व विधायक अनुप्रिया पटेल चुनाव लड़ेंगी।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल और अनुप्रिया पटेल की दिल्ली में हुई बैठक के बाद इस चुनावी समझौते का ऐलान किया गया।

अम‌ित शाह ने लगाई मोहर

भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी व प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने इस समझौते की घोषणा करते हुए कहा कि दोनों दल उत्तर प्रदेश में मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

इस मौके पर अनुप्रिया पटेल ने भी कहा कि अपना दल नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनाने के प्रयास में जुटेगा। दरअसल भाजपा चाहती थी कि अपना दल का पार्टी में विलय हो जाए।
विज्ञापन

बड़ा खेमा पहले ही भाजपा के पक्ष में

लेकिन बात नहीं बन पाई। अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल के निधन के बाद पार्टी का एक बड़ा खेमा पहले भाजपा में आ चुका है।

इसलिए भाजपा विलय की कोशिश जुटी थी। इस गठबंधन से पूर्वांचल की सीटों पर भाजपा को फायदा होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें