कांग्रेस उम्मीदवारों की छठी सूची में भी बनारस से नरेंद्र मोदी के खिलाफ उम्मीदवार को लेकर संस्पेंस बरकरार है। साथ ही लुधियाना से केंद्रीय मनीष तिवारी लड़ेंगे या नहीं, इसे लेकर भी संशय बना हुआ है।
सूत्रों का कहना है कि तिवारी का चुनाव लड़ना मुश्किल है। वहीं मोदी के खिलाफ उम्मीदवार को लेकर पार्टी का खोज अभियान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।
कांग्रेस के बुजुर्ग नेता डॉ कर्ण सिंह, काशी नरेश डॉ वी एन सिंह, अजय राय और राजेश मिश्रा के नामों पर चर्चा जारी है। वहीं पार्टी ने इलाहाबाद से नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पंजाब से फिरोजपुर से पंजाब विधायक दल के नेता सुनील कुमार जाखड़, फतेहपुर साहिब से साधु सिंह धरमसोत, फरीदकोट से जोगिंदर सिंह पंजगराईं को उम्मीदवार बनाया गया है।
राजस्थान के दौसा से नमो नारायण मीणा को जबरन उम्मीदवार बनाया गया है। वह दौसा से अपने भाई हरिशचंद्र मीणा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।