फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी का खुलासा, सीएम ने झूठ बोलने को कहा

Wed, 09 Oct 2013 02:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दबी जुबान में अलग तेलंगाना राज्य का विरोध कर रहे आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी पर सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक दिनेश रेड्डी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


दिनेश रेड्डी ने सीएम पर उन पर गलत बयान देने और विरोध की आग भड़कने देने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

दिनेश रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर तेलंगाना के गठन पर माओवादी गतिविधियां बढ़ने का बयान देने का दबाव डाला था। इसके जरिए वह डराकर तेलंगाना के गठन को रोकना चाहते थे।

साथ ही सीएम ने जुलाई के अंत में तेलंगाना पर फैसले से पहले सीमांध्रा में किसी भी विपरीत स्थिति से बचने के लिए केंद्र से अतिरिक्त केंद्रीय बलों की मांग के लिए मुझे डांट भी लगाई थी।
विज्ञापन


दिनेश रेड्डी ने बताया, 'सीडब्ल्यूसी के तेलंगाना गठन को मंजूरी देने से पहले दिल्ली में मीडिया ने मुझसे माओवादी गतिविधियां बढ़ने की संभावना को लेकर सवाल पूछा था। तब मैंने इसे एक काल्पनिक प्रश्न कहा था। लेकिन मीडिया ने मेरे बयान को इस तरह दिखाया कि राज्य के बंट जाने पर माओवादी गतिविधियां नहीं बढ़ेंगीं। मुख्यमंत्री ने इस बयान पर मुझ पर सवाल उठाया और माओवादी खतरा बढ़ने का बयान देने के लिए कहा। लेकिन मैंने मना कर दिया।'

सभा की मंजूरी के लिए डाला दबाव
पूर्व डीजीपी हाल में सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें सेवा विस्तार मिलने वाला था लेकिन नहीं मिल पाया। उन्होंने दावा किया कि हड़ताल पर चल रहे सीमांध्रा के कर्मचारियों ने 7 सितंबर को हैदाराबाद के एलबी स्टेडियम में महासभा करने की अनुमति मांगी थी लेकिन राज्य पुलिस इससे इनकार करना चाहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि किरण कुमार ने उन पर अनुमति देने के लिए दबाव डाला था। यह सभा शांति भंग भी कर सकती थी।

दिनेश रेड्डी ने कहा कि सीमांध्र के वकीलों ने भी एक सार्वजनिक सभा करने की भी मांग की थी, जिसे अस्वीकार कर दिया गया था। लेकिन सीएम इस पर गुस्सा हो गए क्योंकि यह सभा आईटी कॉरिडोर हैदाराबाद को हिला सकती थी। वकीलों ने यह भी पूछा कि जब सीएम उन्हें हरी झंडी दे चुके हैं तो वे उन्हें कैसे रोक सकते हैं।

एक और उदाहरण देते हुए पूर्व डीजीपी ने बताया कि 30 जुलाई से पहले आईबी और केंद्रीय ग्रह सचिव से चर्चा के बाद सीमांध्रा क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों की 40 कंपनियां तैनात करने का फैसला किया गया था। लेकिन किरण कुमार इससे खुश नहीं थे। दिनेश रेड्डी के अनुसार उन्होंने सीएम से कहा था कि तेलंगाना के पक्ष में फैसला आ सकता है। तब सीएम ने कहा कि राज्य के लिए क्या सही है यह नौकरशाह बेहतर जानता है या राजनेता।

भाई पर लगाए आरोप
उन्होंने सीएम के भाई संतोष कुमार रेड्डी के प्रशासन में हस्तक्षेप करने का भी आरोप लगाया। दिनेश ने कहा कि संतोष जमीनी सौदों को अपने पक्ष में करवाने के लिए उनसे कई बार मिले थे लेकिन उन्होंने इसे मानने से इनकार कर दिया।

दिनेश रेड्डी एक समय पर मुख्यमंत्री के पसंदीदा पुलिस अधिकारी भी रहे हैं और कइयों को निकालने के बाद उन्हें शीर्ष पद पर नियुक्त किया गया। लेकिन तेलंगाना फैसले के बाद रिश्तों में खटास आ गई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें