मुंबई की शक्ति मील में गैंगरेप की शिकार कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने उस दिन की दरिंदगी को बयान किया है।
उसने बताया कि दिल दहला देने वाली इस वारदात के बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड से कहा था कि इस घटना से मां को सदमा लग सकता है और वह खुदकुशी भी कर सकती है। वह भी खुदकुशी कर लेगी। तब उसके बॉयफ्रेंड ने साथ न छोड़ने और शादी का वादा किया।
फिर बॉयफ्रेंड ने अपना वादा भी निभाया। दोनों ने शादी कर ली।
पुलिस ने बयान सहित 365 पृष्ठों का आरोप पत्र एडिशनल मेट्रोपोलियन मजिस्ट्रेट पाडवाड की अदालत में मंगलवार को पेश किया।
टीओआई के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि घटना के बारे में मां को सूचना देने में वह डर रही थी। इसलिए वह और उसके पति ने छत्तीसगढ़ के एक गांव में एक दोस्त के घर जाने का फैसला किया। वे दोनों उस दोस्त के घर गए।
उस महीने वह हमेशा मां को फोन कर बताती रहती थी कि वह ठीक है लेकिन उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। घर आकर वह सब बात बताएगी।
करीब एक माह बाद दोनों वापस आ गए और फिर पीड़िता ने मां को गैंगरेप के बारे में बताया। बेटी से गैंगरेप की वारदात सुनकर मां सदमे में आ गई। वह मूर्छित हो गई। दो दिन बाद जब वह ठीक हुई तो वे थाने में शिकायत के लिए गए। युवती से इस साल जुलाई में गैंगरेप हुआ था।
पुलिस ने आरोपी सलीम अंसारी, मोहम्मद कासिम, विजय्ा, उसका नाबालिग भतीजा और अशफाक शेख के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया, उस वक्त पांचों आरोपी कोर्ट में मौजूद थे।