अमेरिकी इतिहासकार प्रो. डेविड लैलीवेल्ड ने कहा कि मेरे ख्याल से बराक ओबामा को हिंदुस्तान नहीं आना चाहिए। उनके यहां आने से नरेंद्र मोदी के रिकार्ड में जो कमियां थी, उस पर मुहर लग गयी। प्रो. डेविड मंगलवार को एएमयू के म्यूजियोलोजी विभाग में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
व्याख्यान के सिलसिले में एएमयू पहुंचे अमेरिका की विलियम पैटर्सन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर डेविड लैलीवेल्ड ने कहा कि ओबामा के आने से अमेरिका एवं हिंदुस्तान के कारपोरेट घराने को फायदा हो सकता है। आम आदमी को फायदा होगा, इसको लेकर संदेह है। उन्होंने कहा कि मैं पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश का प्रशंसक नहीं हूं।
मगर उन्होंने नरेंद्र मोदी को वीजा देने से इंकार नीति के आधार पर किया था। ओबामा ने बुश की उस सोच पर पानी फेर दिया। सर सैयद अहमद खान पर विशेष कार्य कर चुके प्रो. डेविड एएमयू पर अलीगढ़ फर्स्ट जनरेशन तथा सर सैयद प्रिंटिंग प्रेस : प्रिंट, लिटरेसी एंड इस्लाम इन नाइनटीन सेंचुरी इंडिया जैसी चर्चित पुस्तकें भी लिख चुके हैं।