फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी मां ने नवजात को तेजाब से जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने अपने नवजात बच्चे को सरेआम बीच सड़क पर जिंदा जला दिया। महिला की इस हरकत ने पवित्र रिश्ते तो कलंकित कर दिया। आरोप है कि महिला ने बच्चे को तेजाब से जलाया और रोड पर ही तड़पता हुआ छोड़कर भागने लगी।
विज्ञापन


मामला न्यू जर्सी का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 22 वर्षीय हाइफरकेंबर्ली डॉर्विलियर, शुक्रवार रात सिमॉनटाउन रोड पर अपनी कार से रुकी और और बच्चे को जिंदा जला दिया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस वहां पहुंच गई और बच्चे को इलाज के लिए उठाया। उस वक्त उसकी सांसें चल रही थीं।

उसे फिलाडेल्फिया के क्रिस्टोफर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि ज्यादा जल जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

जिसने भी देखा नजारा, कांप गया कलेजा

डेली मेल के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाई थी। इस कांड के बाद आरोपी महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चे को जलाते वक्त उसके चेहरे पर जरा भी अफसोस नहीं था।

आरोपी के पड़ोसी डेव जोसेफ ने बताया कि उसकी पत्नी यह नजारा देखकर चीख पड़ी जिसके बाद आरोपी महिला वहां से भागने लगी, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। जोसेफ ने कहा कि वह नजारा बेदह खौफनाक था, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। उम्मीद है कि आरोपी को उसके किए की सजा मिलेगी।

पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ बच्चे की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे 3 करोड़ ($500,000) रुपए की जमानत पर रिहा किया गया।
विज्ञापन

पुलिस पता कर रही, कैसे पैदा हुआ बच्चा?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रात 11 बजे उन्हें सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम को घटना स्थल पर भेजा गया। करीब 11:15 बजे बच्चे को वहां से उठाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

जांच में पता चला है कि बच्चे को मारने से पहले उसने उस पर कुछ और तरीके भी आजमाए जिससे वह जल्दी मर जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

हालांकि अभी बच्चे के पैदा होने से संबंधित ब्योरा निकाला जा रहा है। फिलहाल मामले की तहकीकात जारी है। पुलिस का दावा है कि वे जल्द ही मामले की असली वजह का पर्दाफाश कर देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें