फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में अमर सिंह की 'एंट्री' को लग सकता है झटका

Fri, 28 Nov 2014 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा से विदाई के बाद से ही एक तरह से राजनीतिक वनवास झेल रहे अमर सिंह का फिलहाल भाजपा में प्रवेश बेहद मुश्किल है। पार्टी के कई नेताओं को न केवल अमर को भाजपा में शामिल किए जाने पर ऐतराज है, बल्कि खुद पार्टी आलाकमान भी इसे सियासी लाभ का सौदा नहीं मान रहा है।
विज्ञापन


अगर अमर सिंह की भाजपा पर नजरें इनायत हुई भी, तो इसके लिए उन्हें लंबा इंतजार करना होगा। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर से मुलाकात के बाद सियासी गलियारे में अमर सिंह के भाजपा में प्रवेश की चर्चा शुरू हुई थी।

इससे पहले अमर सिंह के फिर से सपा में जाने की भी अटकलें लगी थी। दरअसल माथुर से मुलाकात के बाद उनके भाजपा में आने की चर्चा शुरू होने के साथ ही कई नेता इसके खिलाफ खड़े हो गए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में बेहद अहम जिम्मेदारी संभाल रहे पार्टी के एक नेता के मुताबिक फिलहाल अमर सिंह की भाजपा में प्रवेश की तत्काल कोई संभावना नहीं है। उक्त नेता के मुताबिक चूंकि अमर सिंह के पास कोई जनाधार नहीं है और वह बेहद विवादास्पद भी रहे हैं, इसलिए पार्टी आलाकमान उन्हें भाजपा में प्रवेश कराने के बारे में नहीं सोच रहा है।

आलाकमान फिलहाल राज्य में नया और गैर विवादास्पद नेतृत्व विकसित करने में जुटा है। ऐसे में अमर सिंह के प्रवेश से नया विवाद खड़ा होगा। उक्त नेता का दावा था कि अमर सिंह का भाजपा में प्रवेश विधानसभा चुनाव के दौरान हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें