फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में रैली पर शाह-ममता आमने-सामने

Fri, 28 Nov 2014 04:07 PM IST
रीता तिवारी/अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को कोलकाता में रैली नहीं कर पाएंगे। कोलकाता नगर निगम ने बृहस्पतिवार को इस रैली को अनुमति देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा ने निगम के इस फैसले के खिलाफ शुक्रवार को एक बार फिर कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। पार्टी ने इससे पहले मंगलवार को भी अदालत में एक याचिका दायर की थी। उस पर अदालत ने भाजपा को पुलिस और नगर निगम से इसकी अनुमति लेने को कहा था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि यह देश में एक रिकार्ड है। यह शायद पहला ऐसा मामला है कि जब सभा की अनुमति हासिल करने के लिए तीन-तीन बार अदालत में जाना पड़ा हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले को गिनीज बुक में शामिल किया जा सकता है। सरकार शुरू से ही इस रैली को अनुमति नहीं देने पर अड़ी थी, लेकिन इसमें किसी न किसी बहाने बार-बार अड़ंगा लगाया जा रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार को डर है कि 30 नवंबर की रैली होते ही उनकी सरकार अगले ही दिन गिर जाएगी। भाजपा महानगर के धर्मतल्ला इलाके में उसी जगह शाह की रैली आयोजित करना चाहती है, जहां ममता बनर्जी आमतौर पर रैली करती हैं।

पहले तो पुलिस ने इसकी अनुमति देने से इंकार कर दिया। उसके बाद अब नगर निगम ने भी सुरक्षा से संबंधित तमाम सवाल उठाते हुए इस रैली की अनुमति देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


ऐसे में रैली पर अनिश्चितता के बादल गहराने लगे हैं। वैसे, राहुल सिन्हा ने दावा किया कि रैली उसी जगह होगी और कानून-व्यवस्था की समस्या होने पर पुलिस और सरकार उसके लिए जिम्मेदार होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें