फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: 15 जून से BSNL रोमिंग पूरी तरह फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। आल इंडिया रोमिंग फ्री करने की तैयारी शुरू हो गई है। बीएसएनएल ने शुक्रवार को बैंड चार्ज पूरी से तरह हटा लिया है। ऐसे में मोबाइल उपभोक्ताओं को अब 15 जून से रोमिंग चार्ज नहीं देना होगा।
विज्ञापन


बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ताओं को फिलहाल यूपी ईस्ट, वेस्ट और उत्तराखंड को छोड़कर बाकी दूसरे प्रदेशों में जाकर बात करने के लिए रोमिंग चार्ज के नाम पर 1:20 पैसे अतिरिक्त देना पड़ रहा है।

ऐसे में उपभोक्ता दूसरे प्रदेशों में मौजूद रहने पर इन कमिंग कॉल का इस्तेमाल कम करते हैं, ताकि रोमिंग चार्ज न देना पड़े। बीएसएनएल ने मोबाइल उपभोक्ताओं को इससे निजात देने के लिए आल इंडिया रोमिंग फ्री करने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी मोबाइल कंपनियां भी हटा सकती हैं रोमिंग

बीएसएनएल की ओर से जारी सर्कुलर में साफ कर दिया गया है कि 15 जून से लोगों से रोमिंग चार्ज नहीं वसूला जाएगा। बीएसएनएल के क्षेत्रीय वरिष्ठ महाप्रबंधक राम शब्द यादव के मुताबिक रोमिंग फ्री करने की कड़ी में बैंड चार्ज हटा लिया गया है।

बैंड चार्ज हट जाने के बाद मोबाइल उपभोक्ता खुद ब खुद रोमिंग के दायरे से बाहर हो जाएंगे। मोबाइल उपभोक्ता 15 जून से किसी भी प्रदेश में रहकर दिल खोलकर कॉल रिसीव करें। उनसे रोमिंग चार्ज नहीं लिया जाएगा।

बीएसएनएल अधिकारियों के मुताबिक इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। चूंकि बीएसएनएल रोमिंग फ्री करने जा रहा है, इसलिए निजी मोबाइल कंपनियों को भी आगे चलकर रोमिंग चार्ज हटाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें