फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में तीर्थयात्रियों की वैन नदी में गिरी, 22 मरे

Sat, 13 Jun 2015 09:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के राजामुंद्री में एक भयानक बस दुर्घटना हुई है। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 6 पुरुष ,9 महिलाएं और 7 बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


यह हादसा शनिवार की सुबह हुआ जब विशाखापट्टनम जिले के निवासी तीर्थयात्री तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर और विजयवाड़ा स्थित कनकदुर्गा के मंदिर दर्शन कर के लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक ड्राइवर गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद ये हादसा हुआ। गाड़ी डिवाइडर से जा भिड़ी और पुल को पार करते हुए नदी में जा गिरी।
विज्ञापन

22 लोग मारे गए

पुलिस के मुताबिक हादसे में 22 लोग मारे गए। दुर्घटना स्थल पर एक 13 वर्षीय बच्ची को बचाया गया और फिर उसे राजामु्द्री स्थित एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी भी मौत हो गई।

हादसा सुबह 5.30 बजे का है। पुलिस वैन के दरवाजों को काट वैन में फंसी लाशों को निकाला और क्रेन की मदद से गाड़ी को नदी से निकाला।

हादसे की खबर जब तीर्थयात्रियों के गांव पहुची तो वहां चीख पुकार मच गई। हादसे पर राज्य के मख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू और विपक्ष के नेता जगन मोहन रेड्डी ने शोक व्यक्त किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें