एयर इंडिया के कोलकाता स्थित दफ्तर में शनिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर एयरलाइंस के एक विमान को हाईजैक करने की धमकी दी। जिसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। साथ ही कोलकाता पुलिस फोन करने वाले शख्स की तलाश में जुट गई है।
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाला व्यक्ति बंगाली भाषा बात में कर रहा था, उसने धमकी दी कि एक विमान को हाईजैक कर लिया जाएगा।
हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किस फ्लाइट को लेकर यह धमकी दी गई थी। वहीं, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि शाम 5:40 बजे बुकिंग ऑफिस में यह फोन आया था। इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।