फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि-4 का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी मार

Tue, 02 Dec 2014 08:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम अग्नि-4 बैलेस्टिक मिसाइल का ओडिशा तट पर मंगलवार को सफल परीक्षण किया गया। यह मिसाइल सतह से सतह पर 4 हजार किमी तक मार करने में सक्षम है।
विज्ञापन


व्हीलर द्वीप के एकीकृत परीक्षण रेंज से मंगलवार सुबह लगभग 10:20 बजे अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। परमाणु क्षमता से संपन्न अग्नि-4 मिसाइल का यह चौथा परीक्षण है। इससे पहले 20 जनवरी को ओडिशा तट से भी इसका सफल परीक्षण किया गया था।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि यह परीक्षण भारतीय सेना के रणनीतिक बल कमान (एसएफसी) द्वारा किया गया। सतह से सतह पर मार करने में सक्षम यह मिसाइल विश्वसनीयता के उच्च स्तर पर खरी उतरती है। इस मिसाइल में अत्याधुनिक पांचवीं पीढ़ी का ऑन बोर्ड कंप्यूटर सिस्टम है।
विज्ञापन


यह दो चरणों वाली ठोस ईंधन चालित मिसाइल है। यह अपनी कंपोजिट रॉकेट मोटर केसिंग्स के चलते अग्नि-3 की तुलना में हल्की है। सूत्रों के मुताबिक इसमें एक ऊष्मा रोधी ढाल लगाई गई है, जो 4,000 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान सह सकती है। मालूम हो कि अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि-3 और पृथ्वी पहले से ही भारतीय बेड़े में शामिल हैं जो 3000 किमी तक मार करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें