फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार जीत के बाद भाजपा में हीरो बने अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
इस लोकसभा चुनाव में 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में भाजपा को 71 सीटें दिलाने वाले अमित शाह की मांग अब अन्य राज्यों से भी होने लगी है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र भाजपा मोदी के करीबी और बेहतर रणनीतिकार माने जाने वाले शाह की सेवाएं अपने यहां भी लेना चाहता है।

हीरो बने अम‌ित शाह

प्रदेश भाजपा अगले पांच महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए शाह का अनुभव और मार्गदर्शन चाहता है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि हां, निश्चित तौर पर हम विधानसभा चुनाव में अमित शाह के अनुभव और मार्गदर्शन की मदद लेंगे।
विज्ञापन

NCP पर कसा तंज

वह उन सवालों का जवाब दे रहे थे, जिसमें पूछा गया था कि क्या प्रदेश भाजपा कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन से सत्ता हासिल करने के लिए मोदी के अहम रणनीतिकार की मदद लेगी।

प्रदेश में एनसीपी के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि एनसीपी पिछले चुनाव में इनोवा (8 सांसद) पार्टी थी और इस बार यह नैनो (4 सांसद) पार्टी बन चुकी है। एनसीपी को अपने प्रदर्शन से सबक सीखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें