फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल की याद दिला आडवाणी ने मोदी के मंसूबों पर फेरा पानी

Fri, 19 Jun 2015 05:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंसूबों पर खुद पार्टी के मार्गदर्शक मंडल के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने ही ग्रहण लगा दिया है। आपातकाल पर आडवाणी का बयान सामने आने के बाद सरकार के रणनीतिकार 25 जून को प्रसारित होने वाले दूरदर्शन के विशेष कार्यक्रम की स्क्रिप्ट खंगालने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


उन्हें इस बात का डर है कि कहीं आडवाणी ने दूरदर्शन को दिए गए साक्षात्कार में भी कुछ ऐसे बोल तो नहीं बोले हैं, जिसकी आंच सीधे सरकार पर आ पड़े।

देश में आपातकाल लगाए जाने का मामला दोबारा उठाकर भगवा रणनीतिकार कांग्रेस को सियासी रूप से घेरने की कवायद में हैं। सरकार की ओर से 25 जून को कुछ विशेष करने की तैयारी है।
Trending Videos
विज्ञापन

आडवाणी के बयानों से सरकार को पलीता!

ताकि मामले को फिर से तूल दिया जा सके। इस कवायद में दूरदर्शन ने आपातकाल पर आधारित दो-तीन एपिसोड की विशेष डाक्यूमेंट्री बनाई है। जिसमें आपातकाल के दंश को लेकर भाजपा और गैर कांग्रेसी नेताओं के बयान शामिल हैं।

इस कार्यक्रम का प्रसारण जून 25 को करने की तैयारी है। इस दिन देश में आपातकाल लगाए जाने के फैसले के 40 साल पूरे हो रहे हैं।

आडवाणी का बयान आने के बाद सरकार के रणनीतिकारों की चिंता बढ़ गई है कि उनकी मुहिम को आडवाणी के बोलों से पलीता न लग जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें