फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू सलेम पर जेल में चली गोली, जख्मी

Fri, 28 Jun 2013 01:49 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
1993 के मुंबई बम धमाकों के आरोपी अबू सलेम पर बृहस्पतिवार को मुंबई की तलोजा जेल में एक कैदी ने गोली चला दी।
विज्ञापन


गोली सलेम के हाथ में लगी। सलेम को नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हमला करने वाले कैदी की पहचान वकील शाहिद आजमी हत्याकांड के आरोपी देवेंद्र जगताप के रूप में की गई है। घटना रात साढ़े आठ बजे करीब हुई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जगताप के पास जेल में हथियार कैसे पहुंच गया।
विज्ञापन


पुर्तगाल से 2005 में प्रत्यर्पित किए गए सलेम पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले 2010 में आर्थर रोड जेल में उसके चेहरे पर ब्लेड से हमला किया गया था, जिसके बाद उसे तलोजा जेल में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश की वजह से जगताप ने सलेम पर गोली चलाई। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें