फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी रैली में बेहोश होकर गिरे राष्ट्रपति के पुत्र

Mon, 18 May 2015 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र और कांग्रेस सांसद अभिजीत मुखर्जी रविवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में पार्टी की एक रैली के दौरान बेहोश हो गए। अभिजीत (55) जंगीपुर सीट से कांग्रेस सांसद हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रैली के दौरान उन्होंने साथी कार्यकर्ताओं से चक्कर आने की शिकायत की थी। जिसके बाद वो आराम करने के लिए बैठ गए। इसके बाद अचानक उन्हें चक्कर आने लगे और वो बेहोश हो गए। जिसके बाद तुरंत उन्हें जंगीपुर सब-डिवीजनल अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर बाद उन्हें होश आ गया।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि अभिजीत का ब्लड प्रेशर कम था। उन्हें एसिडिटी की भी परेशानी थी। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में ही रखा गया है।
विज्ञापन


अभिजीत ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सेल के जीएम पद से इस्तीफा देने के बाद वर्ष 2011 में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। उन्होंने अपने पिता प्रणब मुखर्जी के इस्तीफे से खाली हुई जंगीपुर सीट से उपचुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें