काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं व 12वीं के परिणाम सोमवार को जारी कर दिए गए।
छात्र अपना रिजल्ट न केवल वेबसाइट बल्कि एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं। सोमवार को सुबह लगभग 11:30 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए।
वेबसाइट से ऐसे देखें परिणाम : काउंसिल की वेबसाइट www.cisce.org पर रिजल्ट 2015 पर क्लिक करें। यहां 10वीं के लिए आईसीएसई और 12वीं के लिए आईएससी का लिंक दिया होगा। छात्र इस पर क्लिक करेंगे तो उनसे यूनिक आईडी पूछा जाएगा। यूनिक आईडी एंटर करने के बाद उनका रिजल्ट आ जाएगा।
एसएमएस से ऐसे जानें परिणाम : 12वीं के छात्र मैसेज बॉक्स में ISC (Unique ID) और 10वीं के छात्र मैसेज बॉक्स में ICSE (Unique ID) लिखकर 09248082883 पर भेज दें। मैसेज बॉक्स में विषय और उसके सामने लिखे अंक आएंगे।