फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीयों को भी मिल सकता है आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र सरकार उन्हें आधार कार्ड देने पर विचार कर रही है। प्रवासी भारतीय दिवस पर अपने संबोधन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि सरकार प्रवासियों को आधार कार्ड देने पर जल्द ही निर्णय लेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके साथ ही निर्णय लिया गया है कि अब खाड़ी देशों में नौकरी के लिए जानी वाली महिलाओं को यह सुनिश्चित करने के लिए कि भर्ती एजेंट या फर्म उनके साथ ठगी नहीं कर रहे हैं अब इन्हें सरकारी एजेंसियों के माध्यम से ही भेजा जा सकेगा।

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय को विदेश मंत्रालय से जोड़ने के निर्णय के बाद पहली बार विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस का प्रसारण सभी भारतीय मिशनों और पोस्टों ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

किया जा रहा है विचार-सुषमा

मालूम हो कि नौ जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महानतम प्रवासी महात्मा गांधी इसी दिन 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस लौटे थे।

भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्किल इंडिया, स्वच्छ गंगा अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में प्रवासी भारतीयों की सक्रिय भागीदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर विदेश मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि प्रवासी भारतीयों को आधार कार्ड योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें