फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' नेता की अंग्रेजी ने सीएम को मार डाला, निशाने पर आए

Sat, 24 Oct 2015 11:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के सुनपेड़ कांड पर आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष पीएम मोदी को निशाने पर ले रहे थे। जिसके लिए उन्होंने एक ट्वीट भी किया लेकिन उनके इस ट्वीट में हुई एक गलती से पूरी बात का अर्थ ही बदल गया।
विज्ञापन


'आप' नेता आशुतोष ने कल रात अपने ट्विटर हैंडल @ashutosh83B से ट्वीट किया किया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'जब दादरी की घटना घटी तो पीएम ने 10 दिन तक एक शब्द भी नहीं बोला, अब दलितों ने हरियाणा के सीएम को मार डाला, तब उन्हें (सीएम को) बीते तीन दिनों में गांव आने का मौका नहीं मिला।'

आशुतोष के इस ट्वीट पर लोगों ने जब उनकी इस गलती को पकड़ा तो उन्हें गलती सुधारने की सलाह देते भी दिखे। @rohitshrama ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा है कि 'भाई कौन से स्कूल से अंग्रेजी सीखी है, दलितों ने सीएम को मार दिया, तुमसे अच्छी तो लालू की अंग्रेजी है।'
विज्ञापन


वहीं एक यूजर @ankurjain ने लिखा है कि मुझे आश्चर्य होता है कि ये पत्रकार कैसे बन गए? इस गलती के बावजूद भी इस ट्वीट को अभी तक उनके एकाउंट से हटाया नहीं गया है।

ये रहा ट्वीट

When Dadri happens PM don't utter a word for ten days.when Dalits killed CM of Haryana don't have time to visit village for 3 days.— ashutosh (@ashutosh83B) October 21, 2015

विज्ञापन

'इनकी अंग्रेजी ने सीएम को मार डाला'

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आशुतोष के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि 'लो जी इनकी अंग्रेजी ने सीएम को मार डाला'।

गिरिराज का ट्वीट

लो जी ..इनकी अंग्रेज़ी ने CM को मार डाला https://t.co/ViRgTlnlgV— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 23, 2015


बताते चलें कि हरियाणा के सुनपेड़ गांव में बीते दिनों एक दलित परिवार पर आग लगा कर हमला किया गया था जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही केंद्र और हरियाणा सरकार पर खासा राजनैतिक दबाव बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें