फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के चहेते मंत्री का बयान, मोबाइल से बढ़ रहे हैं रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने बलात्कार की घटनाओं के लिए मोबाइल फोन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बलात्कार के सिलसिले में बिल्कुल ठीक है सजा दो। जितनी सख्त सजा हो कम है, लेकिन ये भी तो सोचे कि ढाई साल की बच्ची के बलात्कार के पीछे का सच क्या है? सच मोबाइल है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान शुक्रवार को आजम खां ने कहा कि इसके (मोबाइल) अंदर जो देखने को मिलता है बगैर पैसे के। छोटी उम्र के बच्चे इसमें गंदी चीजें देखते हैं। हमारी जानकारी में तो ये आया है कि इसमें चाइल्ड पोर्न फिल्में भी भरी जाती हैं। इसी को देखकर नौजवान पीढ़ी से पाप हो रहा है। कुल मिलाकर देश के हालत अच्छे नहीं हैं।
विज्ञापन

'यूपी में गुजरात-महाराष्ट्र के लोग राज नहीं करेंगे'

दादरी और फरीदाबाद की घटना पर आजम खां ने कहा कि पूरे देश में भय का माहौल है। कहीं मुसलमानों को तो कहीं दलितों को निशाना बनाया जा रहा है। दादरी, फरीदाबाद के साथ-साथ पंजाब में जो कुछ हो रहा है, उससे लोगों को चिंता बढ़ रही है।

यूपी में 2017 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, इसलिए माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। यदि बिहार के लोग देश को रास्ता दिखा रहे हैं तो यूपी को रास्ता दिखाना चाहिए। उत्तर प्रदेश में भी यहीं के लोग राज करेंगे, गुजरात और महाराष्ट्र के नहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के बोल अच्छे नहीं है। वीके सिंह, साक्षी महाराज, साध्वी प्राची कैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि यही बीजेपी के संस्कार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें