फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के दाढ़ी रखने का क्या है राज, अब हुआ खुलासा

Fri, 09 May 2014 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अपने खास लुक को लेकर जाने जाते हैं। चाहे उनका कुर्ता हो या फिर सदरी। उनका ड्रेसिंग सेंस हमेशा कुछ अलग नजर आता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मोदी की दाढ़ी भी उन्हें एक अलग लुक देती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मोदी दाढ़ी क्यों रखते हैं।

ये सवाल इसलिए क्योंकि मोदी के ड्रेसिंग सेंस में भले ही बदलाव आया हो। लेकिन उनकी दाढ़ी का अंदाज बिल्कुल नहीं बदला है। वह हमेशा इसी लुक में नजर आते हैं।
Trending Videos

मोदी की जीवनी में जिक्र

चलिए हम आपको बताते हैं आखिर मोदी की दाढ़ी रखने का राज़ क्या है। मोदी को लेकर एक जीवनी प्रकाशित हुई है। जिसमें उनके जीवन से जुड़े बहुत से नए खुलासे सामने आए हैं। इसमें उनके दाढ़ी रखने का राज भी बताया गया है।

जीवनी में लिखा है कि मोदी को दाढ़ी रखने के लिए एक स्वामी ने कहा था। राजकोट के रामकृष्ण मिशन के एक स्वामी ने उन्हें दाढ़ी रखने की सलाह दी थी।

इसके अलावा भी मोदी के जीवन से जुडे कई रोचक किस्से इस जीवनी दर्ज हैं।

किताब में जिक्र है कि जब मोदी 14 साल के थे तो एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी करते हुए बेहतरीन काम करने की बात कही थी। मोदी के मित्र महेंद्रभाई के मुताबिक, ज्योतिषी ने कहा था, "यह लड़का या तो को बड़ा संत बनेगा या फिर कोई बड़ा नेता। पूरी दुनिया उसे पहचानेगी।
विज्ञापन

429 पृष्ठ की है जीवनी

इसके साथ ही जीवनी बताया गया है कि मोदी वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे। जहां विशेष चाय की कीमत दो आना और सामान्य चाय की कीमत एक आना होती थी।

जीवनी बताया गया है कि मोदी ने अपने परिवार से दूरी बना कर रखी है। परिवार का कोई भी सदस्य काम के लिए मोदी के घर नहीं जाता। इसके अलावा इस किताब में जिक्र है कि मोदी के पिता ने एक बार एक मुस्लिम लड़के को लेकर अपने घर में शरण दी। जिसे मोदी समेत घर के सभी लोगों ने बेहद अच्छा व्यवहार किया था।

मोदी से जुड़ी ऐसी ही कई घटनाओं का जिक्र 429 पृष्ठों की इस जीवनी में दर्ज है। 'नरेंद्र मोदी : द गेम चेंजर' नाम से प्रकाशित ये जीवनी पत्रकार सुदेश के. वर्मा ने लिखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें