फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरा रहा है 30 जून, 1 सेकेंड से डरीं गूगल जैसी नामी कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपका जन्मदिन 30 जून को पड़ता है, तो इस साल आपको अपना जन्मदिन मनाने के लिए एक सेकंड का समय अधिक मिलेगा।
विज्ञापन


दरअसल, इस साल जून का महीना एक सेकंड बड़ा होगा। पेरिस ऑब्जर्वेटरी ने घोषणा है कि उसने घड़ियों में एक लीप सेकंड जोड़ा है।

इस बार घड़ियां 11:59:59 बजने के बाद सीधे 12:00 की जगह 11:59:60 बजाएंगी। यानी एक सेकंड अधिक होगा। 1972 से अब तक 26 बार घड़ियों में लीप सेकंड जोड़े जा चुके हैं।

अमेरिकी नेवल ऑब्जर्वेटरी के अर्थ ऑरियंटेशन पैरामीटर्स के प्रमुख निक स्टैमाताकोस ने कहा कि पृथ्वी की घूर्णन गति में धीरे-धीरे कमी आ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

लीप सेकंड जोड़ने से हो गए थे सॉफ्टवेयर क्रैश

2012 में लीप सेकंड जोड़ने से कई कंपनियों के सॉफ्टवेयर क्रैश हो गए थे और जावा के प्रोग्रामों में गड़बड़ी आ गई थी। लिहाजा सॉफ्टवेयर कंपनियां पहले से ही इस समस्या को लेकर सचेत हैं। गूगल ने कहा है कि उसने लीप सेकंड के मद्देनजर पूरी तैयार कर ली।

फ्रांस स्थित इंटरनेशनल अर्थ रोटेशन सर्विस के वैज्ञानिक पृथ्वी के घूर्णन की निगरानी करते हैं और जरूरत पड़ने पर समय में बदलाव करते हैं।

विशेषज्ञों का तर्क है कि घड़ी में एक सेकंड इसलिए बढ़ाया गया, ताकि उसका पृथ्वी के घूर्णन (रोटेशन) का आणविक समय से मिलान हो सके। उनका कहना है कि आणविक समय स्थिर है, जबकि पृथ्वी के घूर्णन गति में लगातार प्रतिदिन करीब एक सेकंड के दो हजारवें हिस्से के बराबर कमी आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें