फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट पर हुआ बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर रविवार की देर शाम लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। उन्होंने न सिर्फ आरोपी युवक की दूकान में तोड़फोड़ की बल्कि वर्ग विशेष के कुछ लोगों की दुकानों के सामान सड़क पर फेंक दिए।
विज्ञापन


यही नहीं, उन्होंने एक धार्मिक स्थल पर पथराव करने के बाद चौकी का घेराव कर पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसमें कई लोगों को मामूली चोटें आईं।

मौके पर एसपी भारत सिंह यादव, एसपी सिटी रामजी सिंह यादव, एसडीएम केराकत, पीएसी और कई थानाध्यक्ष पहुंच गए। तनाव को देखते हुए बाजार में छह थानाध्यक्षों, एक कंपनी पीएसी और क्यूआरटी की टीम तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। केराकत कोतवाली के मुफ्तीगंज बाजार में किराने की दूकान चलाने वाले एक युवक ने दो दिन पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया था। इसे लेकर तनाव फैल गया। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने केराकत कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ शनिवार को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ़्तार कर लिया गया

पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले लिया। इस बीच रविवार की देर शाम किसी ने अफवाह उड़ा दी कि पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया। इसपर लोगों का आक्रोश भड़क गया। इसके बाद रविवार की शाम सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र होकर आरोपी युवक की दुकान पर पहुंच गए।

उन्होंने न सिर्फ वहां तोड़फोड़ की बल्कि एक धार्मिक स्थल पर पथराव भी कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कई अन्य दूकानों के सामान फेंकते हुए पुलिस चौकी जा पहुंचे। वहां चौकी इंचार्ज सुरेंश चंद्र मौर्या से कहासुनी के बाद धक्कामुक्की होने लगी। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर केराकत सत्येंद्र तिवारी, सीओ राजकुमार पांडेय मयफोर्स पहुंच गए।

इसी बीच वहां किसी ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया। तनाव को देखते हुए छह थानाध्यक्षों, एक कंपनी पीएसी, क्यूआरटी की मौके पर तैनाती कर दी गई है।

उधर, एसपी भारत सिंह यादव ने बताया कि फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है। मुफ्तीगंज में तनाव जैसी कोई बात नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें