अब वह दिन दूर नहीं जब आपको व्हाट्सएएप, स्काइप जैसे एप्स से लोकल कॉल करने के लिए जेब हल्की करनी पड़े।
नेट न्यूट्रेलिटी पर गठित सरकारी समिति ने इंटरनेट से की जाने वाली घरेलू कॉल और दूरसंचार कंपनियों के माध्यम से होने वाली कॉल के साथ एक जैसा व्यवहार करने का सुझाव दिया है।
समिति ने कहा है कि स्काइप, व्हाट्सएप और वाइबर जैसे एप्लीकेशन से की जाने वाली इंटरनेट आधारित घरेलू कॉल का का रेगुलेशन होना चाहिए।
ओवर द टॉप अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग सर्विस में नरम रुख अपनाया जा सकता है लेकिन घरेलू कॉल के मामले में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं और ओटीटी द्वारा दी जा रही संचार सेवाओं के साथ समान व्यवहार किया जाए।
जीरो रेटिंग समेत टैरिफ प्लान से जुड़े मामलों के लिए समिति ने दो मॉडल प्रस्तावित किए हैं। समिति ने इस मामले में 15 अगस्त तक सुझाव मांगे हैं।