फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में बारिश का कहर, 55 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से अबतक 55 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में 55 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में ज़्यादातर इलाकों पानी भर गया है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


सेंट थॉमस माउंट और वेलाचेरी समेत दक्षिण चेन्नई के कई हिस्सों में पानी भरने से रेलवे के पुल भी पानी में डूबे हुए हैं। पटरियों पर पानी भर जाने के कारण चेन्नई में रेलगाड़ियों की आवजाही लगभग थम गई है।

उत्तर-पूर्वी मानसून के प्रभाव की वजह से राज्य के नौ तटीय जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है जिससे राज्य में रेल और सड़क यातायात पर बुरा असर पड़ा है। स्थानीय पत्रकार के वी लक्ष्मणन ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक तमिलनाडु में बारिश के जारी रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड्डालोर ज‌िले में 27 लोगों की मौत

तमिलनाडु सरकार के मुताबिक सबसे ज्यादा प्रभावित कड्डालोर ज‌िले में 27 लोगों की मौत हो गई है, वहां राहत कार्य की निगरानी के लिए तमिलनाडु सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हुए हैं। चेन्नई, वेल्लोर, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम समेत उत्तरी ज़िलों में स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं।

स्थानीय पत्रकार के वी लक्ष्मणन के मुताबिक राज्य में होने वाली प्रवेश परीक्षाएं और सरकारी पदों के लिए होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। स्थानीय पत्रकार के वी लक्ष्मणन के मुताबिक भारी बारिश का असर आंध्र प्रदेश के कुछ निचले इलाकों में भी देखा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें