केरल के तिरुअनंतपुरम में एक ऐसी शादी होने जा रही है, जिसका मंडप ही केवल 20 करोड़ रुपए का है और उस पर कुल 55 करोड़ रुपए खर्च हए हैं। इस शादी के मंडप ने बॉलीवुड के कई शानदार सेट्स को भी पीछे छोड़ दिया।
दरअसल केरल के उद्योगरपति बी रवि पिल्लई की बेटी आरती की शादी कोच्चि के ही आदित्य विष्णु से होने जा रही है। ये शादी यहां के कोल्लम स्थित असराराम मैदान में होगी।
आरती और आदित्य दोनों ही पेशे से डॉक्टर हैं। बताते चलें कि हाल ही हुए सर्वे के मुताबिक आरती के पिता रवि पिल्लई 2.8 अरब की संपत्ति का मालिक होने के साथ केरल के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
(तस्वीर The Times Of India से साभार)
30 हजार मेहमान होंगे शामिल
इस शादी की योजना में शामिल लोगों के मुताबिक इसकी प्लानिंग प्रसिद्ध बाहुबली मूवी के प्रोडक्शन डिजाइनर ने की है। इस शादी में आगंतुको का स्वागत मलयालम अभिनेत्रियों मंजू और सोभना के नृत्य कार्यक्रम द्वारा किया जाएगा।
इस शादी का मंडप राजस्थान के शाही महलों की तरह तैयार किया गया है जो 3,50,000 वर्ग फुट बना गया है जिसमें 30,000 मेहमान होंगे। इस दौरान स्टीफन डेवस्सी द्वारा संगीत कार्यक्रम भी आयोजित कराया गया है।
इस शादी में मेहमानों की लिस्ट भी इसकी तरह आलीशान है। देश के प्रमुख अधिकारी, राजनेता और फिल्मी सितारों के साथ-साथ विदेश के 42 नेता भी इस शादी में मेहमान होंगे।
बनाने में लगे 75 दिन
शादी में सऊदी अरब में भारत के राजदूत टीपी सीतारमण, कतर
शाही परिवरा के शेख हमद बिन खालिद एच एल थानी, सऊदी के शाही परिवार के
चिकित्सक ईस्साम अब्दुल्ला और लेबनान के राजदूत मिशेल एल खौरी सहित कई नामी
लोग इस शादी में मेहमान होंगे।
8 एकड़ में बनाए गए शादी के सेट को बनाने
में 20 करोड़ रुपए की लागत आई है। मंडप का निर्माण फिल्म आर्ट डायरेक्टर
साबू सायरिल की लीडरशिप में 200 लोगों की टीम ने तैयार किया है जिसे बनाने
में 75 दिन लगें हैं।
साबू के मुताबिक यह मंडप बाहुबली के सेट से भी ज्यादा
बड़ा है। इस शादी की सुरक्षा में भी 250 पुलिस कर्मियों के साथ-साथ, 350
निजी सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए हैं।