फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDRF ने 20 और टीमें भेजी, 10 हजार लोगों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रलय की चपेट में आए चेन्नई और आसपास के इलाकों में एनडीआरएफ ने शुक्रवार को बचाव और राहत कार्यों को और तेज कर दिया। उसने 20 और टीमें तैनात करने के साथ अब तक 10 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।
विज्ञापन


एनडीआरएफ के महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि कुछ इलाकों में पानी घटने और बिजली की आपूर्ति बहाल होने के बाद बचाव कर्मी तेजी से जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहे हैं।

सिंह खुद ऑपरेशन की समीक्षा करने और गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए चेन्नई जाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जवानों ने 10 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

20 और टीमें भेजी गईं

विभिन्न जगहों से 20 और टीमें तमिलनाडु भेजी गई हैं। शुक्रवार रात तक कुल 50 टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुट चुकी होंगी। बृहस्पतिवार रात से बारिश रुकी हुई है इसलिए राहत और बचाव कार्यों में और तेजी आई है।

एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने कहा कि दोपहर एक बजे तक 10,589 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया था। भेजी गई 20 अतिरिक्त टीमें में से पांच ने काम शुरू कर दिया है। इस प्रलय में अब तक 269 लोगों की मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें