तुर्किश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार आईएसआईएस ने इराक में करीब 150 महिलाओं को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि उन्होंने जिहादियों से शादी करने से मना कर दिया था। मंगलवार को इराक के मानवाधिकार मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, जिहादियों ने इराक के अल अनबर के पश्चिमी हिस्से में महिलाओं पर हमला कर दिया।
हत्या के बाद उन सभी को एक साथ फालुजा में दफना दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, जिन महिलाओं को मारा गया, उनमें से कई सारी महिलाएं गर्भवती थीं। आईएसआईएस के लोगों ने अल अनबर के उत्तरी इलाके अल वाफा से सैकड़ों परिवारों को जगह छोड़ देने के लिए भी मजबूर किया था। उन्हें जान से माने की धमकी भी दी गई थी।