फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर स्पेशल: दिनभर की 10 बड़ी खबरें 10 मिनट में

विज्ञापन
विज्ञापन
आज पहली बार अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि तीन AK पाकिस्तान को मिले हैं। भारत में पाकिस्तान के तीन एजेंट हैं। एके-47, एके एंटोनी और एके-49।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये एके-49 ही हैं जिनकी पार्टी की वेबसाइट पर भारत का नक्शा गलत है, उनकी पार्टी ने तो अपनी वेबसाइट पर कश्मीर, पाकिस्तान को दे दिया है।

मोदी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान का एजेंट बता दिया।

मोदी ने पकड़ा जिंदा मगरमच्छ

गुजरात के मेहसाणा जिले के वाडनगर शहर में कुछ बच्‍चे खेल रहे थे। खेल-खेल में उनकी गेंद शर्मिष्ठा झील में गिर गई। इस झील में मगरमच्छों का बसेरा था। इसीलिए किसी बच्‍चे की उस तालाब में उतरने की हिम्मत नहीं हुई।

उन्हीं बच्चों में से एक था नरेंद्र। नरेंद्र निडर होकर झील में उतरा और गेंद ढूंढ़ कर ला दी। सिर्फ गेंद ही नहीं, उसने मगरमच्छ के एक बच्‍चे को भी साथ ले लिया।

नरेंद्र ने मगरमच्छ के बच्‍चे को घर ले जाकर अपनी मां को दिखाया। तब उसकी मां ने उसे समझाया, 'बेटा, उसे वापस रख दो, उसकी मां परेशान हो रही होंगी।' आज्ञाकारी नरेंद्र मगरमच्छ के बच्‍चे को वापस तालाब ले गया और इस तरह उस बच्‍चे ने जानवरों से प्रेम करना सीखा।

राजनाथ ने दिया सुषमा को करारा जवाब

भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह को राजस्‍थान के बाड़मेर से टिकट न मिलने पर पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने नाराजगी जाहिर की थी।‌ उन्होंने कहा था कि जसवंत को टिकट न देने का कुछ अलग कारण रहा होगा, क्योंकि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उन्हें बाड़मेर से टिकट न देने पर कोई फैसला नहीं हुआ था।

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सुषमा स्वराज की इस बात का खंडन किया है। उन्होंने कहा, ''जसवंत सिंह को बाड़मेर से टिकट देने पर केंद्रीय चुनाव समिति में चर्चा ‌की गई थी और यह निर्णय राजनीतिक मजबूरियों की वजह से लिया गया है।''

राजनाथ के मुताबिक, "चाहते तो हम सब भी थे कि उन्हें बाड़मेर से टिकट दिया जाए, लेकिन वो संभव न हो सका।"

कांग्रेस का घोषणा पत्र

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया। पार्टी आगामी पांच सालों के लिए देश से कई लोकलुभावन वादे किए। हालांकि पार्टी ने अपने बहुचर्चित 'कांग्रेस का हाथ, आम आदमी के साथ' को अलविदा कह दिया।

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी ने नया नारा दिया है- आपकी आवाज, हमारा संकल्प। 2004 में कांग्रेस की जीत में पुराने नारे की अ‌हम भूमिका मानी गई थी।

कांग्रेस के घोषणापत्र में इस बार गरीबी रेखा के नीचे के लोगों बजाय निम्न मध्यम वर्ग पर अधिक ध्यान दिया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेसनीत यूपीए गठबंधन पिछले 10 वर्षों में सत्ता में हैं।

10,000 करोड़ देने के बाद ही छूटेंगे जेल से सुब्रत रॉय

सु्प्रीम कोर्ट ने सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को सशर्त जमानत दे दी है। सु्प्रीम कोर्ट ने बुधवार को सहारा को जमानत देते हुए कहा कि उन्हें सेबी के पास 10 हजार करोड़ रुपये जमा कराने होंगे।

इस 10 हजार करोड़ रुपये में से 5 हजार करोड़ रुपये कैश के रूप में बैंक में जमा कराने होंगे। बा‌की के 5 हजार करोड़ रुपये बैंक गारंटी के रूप में रखना होगा।

सहारा समूह ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने निवेशकों के पैसे लौटाने को लेकर नई याचिका रखी थी। सहारा ने कहा कि वह 15 मार्च 2015 तक 20 हजार करोड़ रुपये किस्तों में चुका देगी। इनमें से 2500 करोड़ रुपये अगले ‌तीन दिन में वह देगी। ‌इसके बाद 3500-3500 रुपये करोड़ रुपये इस साल जून, सितंबर और दिसंबर महीने में चुकाएगी। बाकी के 7000 करोड़ रुपये 15 मार्च तक वह निवेशकों को लौटा देगी।

मुजफ्फरनगर दंगों की नहीं होगी सीबीआई जांच

मुजफ्फरनगर दंगे की जांच को सीबीआई को सौंपने या विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने की मांग वाली एक याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुजफफरनगर के दंगों की सीबीआई के जरिए जांच की जरूरत नहीं है, राज्य सरकार की ओर से पर्याप्त कदम उठाए गए हैं।

हालांकि एक महत्वपूर्ण फैसले में सर्वोच्च अदालत ने उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार को शुरुआती लापरवाही का जिम्मेदार ठहराया है।

अदालत ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के मूल अधिकारों की रक्षा करने में विफल रही है।

खास खुफिया जानकारी राज्य सरकार को देने के मामले में केंद्र ने कोर्ट में कोई हलफनामा नहीं रखा।

सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से हाजिर हुए अधिवक्ता ने कहा कि सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। किसी धर्म विशेष की तरफ कोई पक्षपात नहीं किया गया।

तो धौनी और रैना भी जाएंगे टीम से बाहर?

सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने बीते एक साल से चले आ रहे बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के विवादित कार्यकाल का आखिरकार भविष्य लिख दिया है।

कोर्ट के इस आदेश के बाद अब श्रीनिवासन को बोर्ड के अध्यक्ष पद पर हर हाल में फैसला लेना होगा वहीं कुछ माह बाद आईसीसी अध्यक्ष पद की कुर्सी पर उनका बैठना भी दांव पर लग गया है।

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद यह पहली बार है जब श्रीनिवासन के खिलाफ पांच में से तीन उपाध्यक्ष खुलकर आ गए हैं। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर शिवलाल यादव के साथ रवि सावंत और चित्रक मित्रा ने श्रीनिवासन से तत्काल अध्यक्ष पद छोड़ने को कहा है। ऐसे में अगर वह अपना पद छोड़ देते हैं, तो उनके कई चहेते क्रिकेटरों पर भी शामत आ सकती है।

मिलेगी 1652 लोगों को नौकरी

उत्तर प्रदेश में लेक्चरर के 1652 पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इनमें सामान्य वर्ग के लिए 826 पद, ओ‌बीसी के लिए 449 पद, एससी के लिए 348 पद, एसटी के लिए 29 पद, विक्लांगों के लिए 49 पद तथा स्वतंत्रता सेनानियों के लिए 33 पद शामिल हैं। ये सभी पद विभिन्न विषयों में रिक्त हुए हैं।

दुर्घटनाग्रस्त विमान की हुई पहचान

मलेशिया के कार्यकारी परिवहन मंत्री ने कहा कि लापता विमान से संबंधित नए 122 टुकड़ों की पहचान की गई हैं। परिवहन मंत्री हिशामुद्दीन हुसैन ने कहा कि 23 मार्च को ली गई तस्वीरों में 23 मीटर की लंबाई तक के टुकड़े दिख रहे हैं।

इऩ तस्वीरों को फ्रांस की एयरबस सैटेलाइट ने लिया है। तस्वीरों में दिखने वाले कुछ टुकड़े चमकदार हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये टुकड़े किसी ठोस पदार्थ के हैं।

मलेशिया एयरलाइंस का विमान एमएच370 आठ मार्च को कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ा था। उड़ान भरने के कुछ ही घंटे बाद यह गायब हो गया था। इस विमान में कुल 239 यात्री थे। घोषणा हो चुकी है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और कोई भी यात्री जीवित नहीं बचा है।
विज्ञापन

फेसबुक के दोस्तों से करता था रेप

एक लड़के ने फेसबुक पर पहले एक लड़की से दोस्ती की फिर धीरे-धीरे उस लड़की के करीब आया। उससे प्यार का नाटक कर शादी का सपना दिखाया और फिर शारीरिक संबंध भी बनाए। एक दिन अचानक उस लड़की को ऐसी बात पता चली कि उसके होश उड़ गए।

मामला कोलकाता का है। युवक का नाम शुभदीप पाल (22) है। वह पूर्व मेदिनीपुर के दुर्गाचक थाना क्षेत्र के खंजाचक ग्राम का रहने वाला है।

शुभदीप पाल गरफा इलाके में एक एनिमेशन इंस्टीच्यूट में तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। वह उसी इलाके के झील रोड के निकट पालबाजार स्थित एक हॉस्टल में रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें