फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर सोए शाहरुख, चोरी से किया बाथरूम का इस्तेमाल

Tue, 01 Oct 2013 12:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अरबों की संपति के मालिक शाहरुख खान को मुंबई में ऐसे दिन भी देखने पड़े हैं जब उन्होंने रात रेलवे के प्लेटफॉर्म पर बितायी है। सुबह वह होटल ताज में चोरी से नहाने गए। बड़ी अजीब और दर्द भरी है शाहरुख की यह दास्तां...
विज्ञापन


यह उन दिनों की बात है जब शाहरुख खान दिल्ली में थिएटर कर रहे थे। गौरी खान के साथ उनका प्रेम परवान पर था। गौरी के पिता यह बात जानते थे कि गौरी किसी के साथ अफेयर में हैं। बात आगे न बढ़े इसलिए उन्होंने गौरी खान को चुपचाप मुंबई अपने एक रिश्तेदार के यहां भेज दिया।

शाहरुख खान को जब यह बात पता चली तो वह गौरी के पीछे-पीछे मुंबई आ गए। शाहरुख की मां ने शाहरूख के हाथ में 10 हजार रूपए रखकर कहा कि जाओ मेरी बहू लेकर आओ। शाहरुख अपने एक दोस्त के साथ मुंबई पहुंचे।
विज्ञापन


दोस्त के घर रुके

वह दोनों मुंबई में रह रहे एक कॉमन फ्रेंड रमन मुखर्जी के घर रुके। शाहरुख सुबह से शाम तक गौरी को यहां-वहां ढूढ़ते। उन्हें कोई भी आइडिया नहीं था कि गौरी के उस रिश्तेदार का घर मुंबई के किस इलाके में है।

शाहरुख को यह बात पता थी कि गौरी खान को समुद्र का किनारा बहुत पसंद है। इसलिए वह दिन भर में दो-तीन बार समुद्र के किनारे जरूर पहुंचते। उन्हें विश्वास था कि गौरी एक दिन उन्हें इसी संमदर के पास मिलेंगी।

वह समंदर किनारे घूम रहे लोगों को गौरी खान की तस्वीरे दिखाते फिर रहे थे। ऐसा वह मुंबई के हर बीच पर करते।

अब तक शाहरुख दिल्ली से लाया हुआ ज्यादातर पैसा खाने और टैक्सी-बस के किराए में खर्च कर चुके थे। समस्या तब हुई जब तीसरे दिन रमन मुखर्जी के घर रहने के लिए उनके माता-पिता आ गए।

खाली करना पड़ा घर

शाहरुख और उनके दोस्त को रमन का घर खाली करना पड़ा। अब समस्या कि रात में दोनों रहे कहां। पैसे इतने की दोनों यदि मिला भी दें तो उससे सिर्फ कुछ टाइम का खाना खाया जा सके।

तो दोनों ने मिलजुल कर फैसला लिया कि रात रेलवे के प्लेटफार्म में बितायी जाए। दोनों ही रेलवे के वेटिंग रूम में लेट तो गए लेकिन पूरी रात दोनों को ही नींद न आयी। वह रात भर मच्छरों और शाराबियों से घिरे रहे।

शाहरुख पर लिखी एक किताब में इस घटना का जिक्र करते हुए मुश्ताक शेख लिखते हैं कि सुबह उठकर फ्रेश होने और नहाने-धोने की समस्या थी। रेलवे के शौचालयों में ऐसा करने की हिम्मत दोनों की ही न थी।

चुपके से घुसे ताज में

उन दिनों ताज होटल में कुछ निर्माण का काम चल रहा था। तो हर तरह के लोग उस समय ताज में इंट्री कर ले रहे थे। शाहरुख और उनके दोस्त ने इस बात का फायदा उठाया। वह चुपके से ताज में घुस गए।

फ्रेश होने की समस्या हल हो गयी थी लेकिन जिस काम से शाहरुख यहां आए थे वह जस की तस बनी हुई थी। अब जेब में 20 रूपए ही रह गए थे। इसी दिन शाहरुख को अपना प्रिय कैमरा बेचना पड़ा।

करुंगा मुंबई पर राज

कैमरा बेचने से कुछ पैसे आए तो एक बार फिर गौरी को खोजने का काम शुरू हुआ। एक दिन समुद्र के किनारे शाहरुख ने हाथ फैलाकर कहा था जिस मुंबई ने मुझे यह दिन दिखाएं हैं उसी मुंबई पर मैं एक दिन राज करूंगा।
विज्ञापन


खैर शाहरुख की दोनों ही बातें सही निकलीं। शाहरुख की प्रेमिका गौरी उन्हें समुद्र के किनारे ही मिलीं और आज शाहरुख वाकई मुंबई पर राज कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें